-गांव से खेत तक हुआ भगवान मय
-श्रीराम के मंत्रोच्चार से गूंज रहा इलाका
-हर गांव,हर मंदिर धार्मिक आयोजन,घर-घर श्रीराम के गूंज
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
अयोध्या में श्रीराम लला के प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महा उत्सव के मौके पर प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल है। गांव से खेत खलियान तक भगवान मय एवं भगवा रंग में दिख रहा है। हर जगह श्रद्धा भक्ति,उमंग-विश्वास एवं उत्साह के बीच श्री राम के झंडे लहरा रहे हैं।

प्रखंड के बैंगरी में सड़क के किनारे दोनों तरफ श्रद्धालुओं ने घर-घर झंडा लगाया है।बन्दरा में भी झंडे लगे हैं।पटसारा गांव में भी घर-घर एवं मंदिरों पर झंडा लगाए गए हैं।

उधर सकरी मन गांव में भी ग्रामीणों ने घर-घर झंडा लगाया है। ब्रह्मस्थान के पास श्रीराम के जय घोष के साथ हीं रविवार को ध्वजारोहण किए गए हैं।संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद 24 घंटे का संगीतमय श्रीराम नाम मंत्रोच्चार के बीच अखंड अष्टयाम महा यज्ञ की शुरुआत की गई है। जिसमें युवाओं-वयस्कों की सक्रिय भूमिका है।

इस तरीके से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मठ मंदिरों में संगीत धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। जगह-जगह दिपोत्सव की भी तैयारी है। कई जगहों पर भंडारा भी आयोजन को लेकर लोगों ने तैयारी की है। घर-घर दिवाली को लेकर भी लोगों ने निजी तौर से व्यवस्था बनाई है।श्रीराम के मंत्रोच्चार से इलाका गूंज रहा है।हर में गांव में हर मंदिर पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।घर-घर श्रीराम की गूंज हैं।














