Advertisement

स्पॉट: मोतिहारी नगर निगम के मेयर और उपमेयर चुनाव में सांसद पर विधायक की रणनीति पड़ी भारी

चंपारण की खबर::
-मोतिहारी नगर निगम के मेयर और उपमेयर चुनाव में सांसद पर विधायक की रणनीति पड़ी भारी

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी नगर निगम के मेयर और उपमेयर पद पर हुए चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राधामोहन सिंह पर भाजपा के ढाका विधानसभा के विधायक पवन जायसवाल की रणनीति इस बार भारी पड़ी है।

नतीजतन सांसद राधामोहन सिंह के घोषित मेयर उम्मीदवार प्रकाश अस्थाना को विधायक पवन जायसवाल के घोषित मेयर उम्मीदवार प्रिति कुमारी ने काफी संख्या में वोटों के अंतर से परास्त कर दिया है। वहीं इस चुनाव परिणाम से सांसद राधामोहन सिंह को बड़ी शिकस्त मानी जा रही है। जबकि भाजपा सांसद के ही उपमेयर पद पर उम्मीदवार डॉ लालाबाबू प्रसाद को मिली जीत में ही पार्टी में खुशी और सांसद की लाज रख लेने की बात चहुंओर हो रही है। मेयर पद पर विजय प्राप्त प्रिति कुमारी को कुल 43731 मत मिले हैं। जबकि उप मेयर पद पर विजेता बने डॉ लालाबाबू प्रसाद को कुल 17558 मत मिले हैं।


बता दें कि भाजपा सांसद राधामोहन सिंह और भाजपा विधायक पवन जायसवाल की अदावत पिछले मोतिहारी जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव के दौरान शुरू हुई थी। तब भाजपा विधायक पवन जायसवाल की पत्नी प्रियंका जायसवाल का सांसद ने विरोध कर उन्हें पटखनी दिलाई थी। तब भाजपा सांसद राधामोहन सिंह को भविष्य पितामह की उपाधि से उनके समर्थकों ने नवाजा था। तब से ही विधायक की सांसद से अनबन शूरू हुई और विधायक पवन जायसवाल ने खुले तौर पर आगे सूद समेत चुमावन लौटाने की चेतावनी सांसद को खुले तौर पर दे दी। जिसके बाद मेयर पद पर देवा गुप्ता की पत्नी प्रिति कुमारी को मेयर पद उम्मीदवार बनाने और सांसद को चुमावन लौटाने की चुनौती दे दिया था।