Advertisement

स्पॉट: बन्दरा में हो रही 4 दिवसीय हनुमान आराधना,श्रीराम विवाहोत्सव से पूर्व नगरभ्रमण में निकाली गई आकर्षक झांकी

-बन्दरा में हो रही 4 दिवसीय हनुमान आराधना,श्रीराम विवाहोत्सव से पूर्व नगरभ्रमण में निकाली गई आकर्षक झांकी

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के बंदरा हनुमान मंदिर परिसर में चार दिवसीय हनुमान आराधना कार्यक्रम आयोजित की गई है। जहां सुंदरकांड एवं अखंड अष्टयाम कार्यक्रम के समापन के बाद मंगलवार को श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भगवान श्री राम एवं माता सीता की झांकी रथ पर सजाई गई। जिसका संध्या में बंदरा,चंदौली एवं आसपास के विभिन्न गांव में नगर भ्रमण कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान मिथिला की पारंपरिक मैथिली विवाह गीतों की धुन पर डीजे साउंड सिस्टम बजाए जा रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ शोभायात्रा में साथ चल रही थी। आयोजन समिति में शामिल शिक्षक नवीन कुमार,बन्दरा मुखिया निर्मला देवी, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार आदि ने बताया कि बुधवार को यहां राम कलेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

चार दिवसीय विशेष हनुमान आराधना का कार्यक्रम यहां प्रत्येक साल श्रद्धालुओं के द्वारा आयोजित किया जाता है।24घन्टिय संगीतमय अखंड महाअष्टयाम के बाद आज श्रीराम-सीता विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया । इस दौरान आकर्षक झांकी भी सजाए गए।ठंड के बाबजूद क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ती रही।देर शाम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गायघाट विधायक निरंजन राय भी यहां पहुंचे तथा दर्शन-पूजन किया।