Advertisement

स्पॉट: बन्दरा के विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित,दर्जनों बिंदुओं पर चर्चा प्रस्ताव पारित

-बन्दरा के विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित,दर्जनों बिंदुओं पर चर्चा प्रस्ताव पारित

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली गतिविधियों को लेकर कई महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए।
बीईओ रीता कुमारी ने बताया की प्रखण्ड क्षेत्र में विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष, शौचालय एवं पेयजल श्रोत के आस-पास की साफ-सफाई,बैठने के लिए आवश्यकतानुसार दरी, चादर,बेंच डेक्स की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।


विद्यालय में बाल संसद एवं मीना मंच की भूमिका से अभिभावकों को अवगत कराया गया।मुख्य मंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया गया।वहीं कक्षा एक के नामित शिक्षकों के द्वारा चहक से संबंधित चार विकासात्मक क्षेत्रों के बारे में समझाया गया।
वहीं अभिभावकों को वर्ग कक्ष, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था का अवलोकन भी कराया गया।