Advertisement

स्पॉट : कोठीपट्टी में ड्रोन मशीन से पहली बार हुई जलजमाव वाले ईंख के खेत का स्प्रे,किसानों में दिखी उत्सुकता

-कोठीपट्टी में ड्रोन मशीन से पहली बार हुई जलजमाव वाले ईंख के खेत का स्प्रे,किसानों में दिखी उत्सुकता

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के चांदपुरा निवासी जिले के प्रगतिशील किसान सतीश कुमार द्विवेदी ने बुधवार को ड्रोन स्प्रे मशीन से ईंख की खेत की स्प्रे कराई।जिला क्षेत्र के इस इलाके में पहली बार ड्रोन मशीन से स्प्रे किया गया है। जिले के प्रगतिशील किसान सतीश द्विवेदी ने बुधवार की शाम बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया और सागरिका दवा का स्प्रे उन्होंने अपने ईंख के खेत में कराई है। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं दरभंगा जिला का पड़ोसी बॉर्डर क्षेत्र कोठीपट्टी स्थित ईंख की 9 एकड़ में राजेंद्र गन्ना सीओ 238 प्रभेद लगा रखा है।जिसमें स्प्रे के लिए बिहार के बेगूसराय से भाड़े पर यह ड्रोन स्प्रे मशीन मंगाया गया।

उन्होंने बताया कि इस ड्रोन मशीन से स्प्रे करने की क्षमता एक घंटा में चार एकड़ तथा एक दिन में 50 एकड़ की है। इससे समय की बचत होती है। खेत में बाढ़-बरसात के बाद जल जमाव रहने की स्थिति में भी स्प्रे किया जाना संभव है। उन्होंने बताया कि लगातार बरसात की वजहों से खेत में जलजमाव है।मजदूरों का खेतों में जाकर स्प्रे करना कठिन हो रहा है। ऐसी स्थिति में ड्रोन स्प्रे मशीन का सहारा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस ड्रोन स्प्रे मशीन की कीमत 10 लाख रुपए है। वहीं 35हज़ार रुपए की एक बैटरी मिलती है। औसतन 2 घंटे के अंतराल पर बैटरी बदलने या चार्ज करने की जरूरत होती है। बेगूसराय के किसान के द्वारा खरीदी गई यह मशीन भाड़े पर उपलब्ध है। उन्हें जब पता लगा तो उन्होंने यह भाड़े पर मंगाई। इलाके में पहली बार ड्रोन स्प्रे मशीन की हुई प्रयोग देखने के लिए स्थानीय किसानों में काफी उत्सुकता देखी गई। स्प्रे के तौर तरीकों को देखने के लिए अंतरजिला क्षेत्र के किसान यहां काफी संख्या में जमे रहे।