Advertisement

स्पेशल : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार से नेपाल तक श्रीसीताराम मय,जनकपुरधाम सहित पूरे मिथिलांचल में विशेष आयोजन शुरू

– अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार से नेपाल तक श्रीसीताराम मय,जनकपुरधाम सहित पूरे मिथिलांचल में विशेष आयोजन शुरू

जनकपुरधाम(नेपाल)। दीपक कुमार तिवारी/मिश्रीलाल मधुकर।

 

 

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रभु श्री राम के ससुराल जनकपुरधाम,नेपाल सहित पूरे मधेश एवं बिहार के पूरे मिथिलांचल में उत्साह का माहौल हैं।जनकपुरधाम में जानकी मंदिर में सप्ताह व्यापी विवाह महोत्सव आयोजित किया गया हैं।आज यहां सबा लाख दीप प्रज्वलित किया जाएगा ।इसी तरह राम मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, दशरथ मंदिर ,रत्न सागर,झूलन कुंज सहित अन्य मठ मंदिर में दिपोत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है। मठ मंदिरों में आज से अष्ठयाम शुरू हुए तो तो कुछ में नवाह शुरू हुआ है।

वहीं बिहार के सम्पूर्ण मिथिलांचल क्षेत्र में भी उत्सवी माहौल है।मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर, दरभंगा,मधुबनी,सीतामढ़ी,शिवहर,चंपारण, वैशाली,बेगूसराय सहित विभिन्न जिला क्षेत्रों में प्रभु श्रीराम की स्तुति एवं घर आगमन की खुशी में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।हो रहें हैं।जगह-जगह रैलियां निकाली जा रही है।


नेपाल में जनकपुरधाम के जानकी मंदिर से विश्व हिन्दू परिषद नेपाल द्वारा विशाल शोभायात्रा गाजा बाजा निकाली गयी। कड़ाके ठंड के बाबजूद बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।राम की झांकी के साथ निकला शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्री राम के नारा लगा रहे थे। जानकी मंदिर, देवी चौक,मिल्स एरिया, भानु चौक, जनक चौक,राम चौक, मुरली चौक, जानकी चौक होते हुए जानकी मंदिर के पास जाकर समाप्त हुयी। इधर जनकपुरधाम सहित देहात के सभी मठ मंदिरों में अखंड राम धुन शुरू किए गए हैं। सभी मठ मंदिर तथा जनकपुरवासी अपने अपने घर पर राम दीपोत्सव करने के लिए तैयारी में जुटे हैं। जानकी मंदिर में सबा लाख दीपोत्सव के लिए दीप से सजाया जा रहा है। सभी मठ मंदिरों को कृत्रिम बल्व से सजाया गया है।


बन्दरा,पूसा,सैदपुर,कल्याणपुर आदि इलाकों में गांव से खेत खलियान तक भगवान मय एवं भगवा रंग में दिख रहा है। हर जगह श्रद्धा भक्ति,उमंग-विश्वास एवं उत्साह के बीच श्री राम के झंडे लहरा रहे हैं। प्रखंड के बैंगरी में सड़क के किनारे दोनों तरफ श्रद्धालुओं ने घर-घर झंडा लगाया है।बन्दरा में भी झंडे लगे हैं।पटसारा गांव में भी घर-घर एवं मंदिरों पर झंडा लगाए गए हैं।इलाके में झांकियों के साथ आकर्षक जुलूस निकाली गई है। उधर सकरी मन गांव में भी ग्रामीणों ने घर-घर झंडा लगाया है।

ब्रह्मस्थान के पास श्रीराम के जय घोष के साथ हीं रविवार को ध्वजारोहण किए गए हैं।संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।इसके बाद 24 घंटे का संगीतमय श्रीराम नाम मंत्रोच्चार के बीच अखंड अष्टयाम महा यज्ञ की शुरुआत की गई है।क्षेत्र के विभिन्न मठ मंदिरों में संगीत धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। जगह-जगह दिपोत्सव की भी तैयारी है। कई जगहों पर भंडारा भी आयोजन को लेकर लोगों ने तैयारी की है। घर-घर दिवाली को लेकर भी लोगों ने निजी तौर से व्यवस्था बनाई है।श्रीराम के मंत्रोच्चार से इलाका गूंज रहा है।हर में गांव में हर मंदिर पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।घर-घर श्रीराम की गूंज हैं।

अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मन्दिर मतलूपुर में 24 घण्टे का संगीतमय अखण्ड श्रीरामधुन अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया ।जहां राम भक्त श्रद्धालुओं एवं रामायण प्रेमियों का आना जारी है।अखण्ड राम धुन में लोग भागीदारी निभा रहे हैं।इससे पहले श्रीराम नाम के जयघोष के साथ बाबा मंदिर के पास ध्वजारोहण किया गया।