चंपारण की खबर::
-स्कार्पियो की ठोकर से मेहसी के शिक्षक की हुई मौत
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
विद्यालय जाने के क्रम में जिले के चकिया एनएच 27 पर मोटरसाइकिल स्कार्पियो के टक्कर में बथना गांव निवासी ज़हूर अंसारी के शिक्षक पुत्र जमाल अख्तर अंसारी जख्मी हो गया। जिसकी इलाज के लिए ले जाने के क्रम मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार के अहले सुबह शिक्षक अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था। ताकि ससमय विभागीय आदेश का पालन करें। लेकिन चकिया ओझा टोला के निकट एन एच 27 पर स्कार्पियो चालक को झपकी आयी और शिक्षक के बाइक में टक्कर मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें रेफलर अस्पताल लाए जहां से एसकीमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते मे ही वे दम तोड़ दिए।

मृतक अपने मां बाप का इकलौता संतान था। घर मे कोई कमाने वाला नही है। वे अपने पीछे मां, बाप, पत्नी व चार छोटे छोटे बच्चे छोड़ गये हैं। उनकी मौत पर शिक्षक शाहिद रजा, रेयाज आलम, लतीफुर रहमान, सुशील कुमार मिश्रा, नौशाद अली, शमशाद अली, राकेश मिश्रा, जगमोहन मिश्रा, मो करीम, नवल किशोर प्रसाद सहित अनेक शिक्षक शोक व्यक्त किया है।












