Advertisement

सैनिक स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर में दीपोत्सव एवं छठ पर्व का आयोजन, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से बांधा समां

-सैनिक स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर में दीपोत्सव एवं छठ पर्व का आयोजन, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से बांधा समां

भागलपुर। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को दीपोत्सव एवं छठ पर्व का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के मन में अपने पर्व और परंपराओं के प्रति आस्था एवं विश्वास होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ जैसे त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि यह समाज में एकता, अनुशासन और श्रद्धा का संदेश भी देते हैं।

इस अवसर पर छात्रों ने दीपावली और छठ पर्व पर आधारित गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चमक से आलोकित हो उठा।

मौके पर पवन पंजियारा, हरिशंकर द्विवेदी, रतन पाठक, शान्तनु आनंद, संजीव मिश्रा, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा, महेश कुमार, विनोद कुमार पांडे सहित सभी आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

#दीपोत्सव2025 #छठपर्व #भागलपुर #सैनिकस्कूल #सांस्कृतिककार्यक्रम #भारतीयपरंपरा #विद्यार्थीप्रतिभा #आस्था_औरसंस्कृति