-सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सिवान, मवेशी सप्लायर पर अंधाधुंध फायरिंग
सम्वाददाता।पटना/सिवान।
सिवान में सुबह सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से मुफ्फसिल थाना इलाका का नूरुद्दीन पुर गांव थर्रा उठा. जहां दो की संख्या में आये अपराधियों ने एक मवेशी सप्लायर को गोली मार दी. गोलीबारी की इस घटना में मवेशी सप्लायर घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मवेशी सप्लायर की पहचान नन्दू यादव के रुप में हुई हौ, जो राजघाट गांव मीरगंज थाना, जिला गोपालगंज का रहने वाला है. आज सुबह अपराधियों ने उसे उस वक्त गोली मार दी, जब वह एक पिकअप पर मवेशी लाद कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन पुर गांव पहुंचा हुआ था, आपको बता दें कि मवेशी सप्लायर नंदू कुमार यादव मवेशी खरीद बिक्री का काम करता था, जिसको लेकर के हमेशा सीवान उसका आना जाना रहता था.
















