Advertisement

सिंहवाड़ा अंचल को मिले नए सीओ, अंकुर राय ने संभाला पदभार

-सिंहवाड़ा अंचल को मिले नए सीओ, अंकुर राय ने संभाला पदभार

दरभंगा/सिंहवाड़ा। दीपक। सिंहवाड़ा अंचल के नए अंचलाधिकारी (सीओ) अंकुर राय ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप पाग, अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

oplus_140509216

पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ अंकुर राय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा अंचल के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं लोकहित से जुड़े मामलों का पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अंचल कार्यालय को अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि अंकुर राय इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा अंचल में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, सिंहवाड़ा की पूर्व सीओ नेहा कुमारी का तबादला नालंदा जिले के नगरनौसा में कर दिया गया है।
अंचल कर्मियों ने नए सीओ के नेतृत्व में बेहतर प्रशासनिक कार्यों की उम्मीद जताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।