Advertisement

साइबर फ्रॉड गिरोह अब बीएलओ को बना रहे निशाना

-साइबर फ्रॉड गिरोह अब बीएलओ को बना रहे निशाना

-कॉल कर मांग रहे डिटेल्स
-खुद को जिला निर्वाचन विभाग या कार्यालय का कर्मी या अधिकारी बता रहा

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

साइबर फ्रॉड के लोगों की गतिविधियां लगातार क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है।साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्यों के द्वारा बजाप्ता क्षेत्र के बीएलओ को कॉल कर डाटा मांगी जा रही है। लिहाजा क्षेत्र के बीएलओ इस दौरान सस्पेंस में आ जाते हैं कि यह डाटा प्रखंड एवं जिला स्तर के वरीय लोगों के द्वारा हीं मांगी जा रही है या साइबर फ्रॉड के लोगों के द्वारा।बीएलओ संजय कुमार सहित कई बीएलओ ने गुरुवार को बताया कि उनके नंबर पर फोन कर उनका पिन नंबर मांगा गया है। फोन करने वालों ने स्पष्ट लहजे में कहा कि वह जिला निर्वाचन विभाग से बोल रहे हैं,इस दौरान अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।

वही इस संदर्भ में गुरुवार को बन्दरा प्रखंड निर्वाचन कोषांग के द्वारा विभागीय ग्रुप में संदेश जारी किया गया है। जिसमें सभी लोगों को सूचित करते हुए कहा गया है कि फ्रॉड गिरोह के द्वारा कॉल कर जानकारी मांगी जा रही है। आप सभी किसी भी अन्य व्यक्ति को कॉल पर पिन नंबर, खाता नंबर, आधार नंबर आदि जैसी गोपनीय सूचना नहीं देंगे। सेक्टर पदाधिकारी या निर्वाचन कोषांग के द्वारा ही मांगी गई जानकारी को शेयर करेंगे। वही इस मामले में बन्दरा बीडीओ के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सके।