Advertisement

समस्तीपुर: शहर में निकला युवा दावेदारी मार्च

समस्तीपुर: शहर में निकला युवा दावेदारी मार्च

-मगरदही घाट स्थित भगत सिंह स्टैचू पर नौजवानों ने किया माल्यार्पण-संकल्प

संवाददाता। समस्तीपुर।

शहीदे आजम भगत सिंह के 117वें जन्मदिवस के मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) झंडा वानर तले युवा दावेदारी मार्च भाकपा-माले जिला कार्यालय मालगोदाम चौक से स्टेशन रोड सहित विभिन्न मार्ग होते हुए शहर के मगरदही घाट पहुंची।जहां भगत सिंह स्टैचू पर माल्यार्पण कर सभा में तब्दील हो गयी। मार्च का नेतृत्व आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया।

मौके पर आरवाईए जिला कार्यालय सचिव राहुल राय, जिला कमिटी सदस्य नवीन कुमार, तनंजय प्रकाश, जितेंद्र कुमार, विक्की कुमार, गणपत कुमार, दीपक कुमार, बैद्यनाथ महतो, मनोज कुमार, मो. हसन, रघुवीर मालाकार, विजय कुमार आदित्य कुमार व भाकपा-माले नेता अनिल चौधरी आदि भी थे।