Advertisement

सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्प लें – स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज

-सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्प लें – स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज।

सम्वाददाता। जनकपुर।

दिव्य आध्यात्मिक सत्संग के अंतिम दिन स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने कहा कि आज सनातन धर्म पर खतरा उत्पन्न हो गया है। ईसाई तथा मुस्लिम पैसे के बल पर हिन्दूओं को ही ढाल बनाकर सनातन धर्म के विरोध में वोलनेके लिए एक फौज खड़ा कर रहीं हैं। हाल के दिनो में तामिलनाडु में स्टालिन के पुत्र ने सनातन को डेंगू, मलेरिया से तुलना की थीं। लेकिन उनकी वक्तव्य को अभिव्यक्ति आजादी मानने वाले राजनिति दलों की कमी नहीं है। लेकिन मुस्लिम के बारे कोई एक शव्द भी वोल कर दिखायें।

स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अध्यात्म की शिक्षा दें। रामायण , महाभारत , गीता ग्रंथोंका अध्ययन करवायें। आज लव जिहाद का बच्ची शिकार होरही है। माता -पिता उसे बचपन में संस्कार देती तो बच्ची कुमार्ग पर नहीं जा सकती है। स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने कहा बच्चो को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रखें।मम, चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा खाने से बचायें। स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने वेद , गीता, रामायण, महाभारत सहित प्रश्नों का उत्तर भी दिए। तीन दिनों के आध्यात्मिक सत्संग समापन के दिव्य आध्यात्मिक सत्संग आयोजक समिति जनकपुरधाम के संरक्षक जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने जानकी मंदिर के चांदी की प्रतिमा तथा अंगबस्त्र से स्वागत किया। कार्यक्रम में सत्संग आयोजक समिति के अध्यक्ष मनरा सिस्वा नगरपालिका के मेयर मोहन पांडेय,प्रमोद कुमार चौधरी, मनोज कुमार चौधरी,पवन सिंघानिया, जगदीश महासेठ, सहित साधु -संत, तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।