-5 दिवसीय महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव का समापन
-हनुमान, राधा-कृष्ण, झिझिया की झांकी एवं भक्ति संगीत पर भाव नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा
बंदरा ।दीपक।
प्रखंड के शिवशक्ति धाम बरियारपुर- मोहनपुर में धर्मादा कमिटी के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव सह संगीत सम्मेलन का 36 वां अधिवेशन सोमवार को चौठारी महोत्सव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सोमवार को ग्रामीण महिलाओं द्वारा बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती की चौथारी का रश्म मिथिला की परम्परा के अनुसार मनाई गई। इसके उपरांत प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन हो गया।

इससे पहले रविवार की रात कलाकारों के द्वारा शिवशक्ति माता पार्वती की विशेष आराधना के तहत संगीतमय एवं झांकीयुक्त भव्य माता जागरण किया गया। गायक सुधांशु राज के ‘मेरा भोला है भंडारी करे,नंदी की सवारी, काजल श्री के मंगला के मौसी जातिया देवघर, खुशबू राज के गौरी दौड़ी-दौड़ी कहथीन हे’ की प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर हो उठे। पूरा शिवशक्ति धाम माता के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।

वहीं मुकेश बिहारी और देविका की जोड़ी द्वारा हनुमान, राधा-कृष्ण, मिथिला की पारंपरिक झिझिया की झांकी एवं भक्ति संगीत पर भाव नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मादा कमिटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, नारायण गिरी, रमेश ठाकुर, राघवेंद्र ठाकुर, मुकेश सिंह, संजीव ठाकुर, मुनचुन ठाकुर, अजीत शरण, गोलू गिरी, पुजारी रवीन्द्र गिरी, अखिलेश गिरी, बैजू झा, कुन्दन झा, हरिओम झा आदि सक्रिय रहे।














