Advertisement

शिवदाहा | 446 अंक लाकर संध्या बनीं कोचिंग टॉपर

शिवदाहा | 446 अंक लाकर संध्या बनीं कोचिंग टॉपर

दीपक कुमार, गायघाट।
प्रखंड के शिवदाहा पंचायत स्थित शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष संध्या कुमारी ने 446 अंक प्राप्त कर कोचिंग टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
वहीं स्नेहा कुमारी ने 440 अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेक कुमार 437 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

सभी सफल विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कोचिंग संस्थान में खुशी का माहौल है।
संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव एवं प्राचार्य दयाशंकर श्रीवास्तव ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा में संस्थान का परिणाम हमेशा सकारात्मक रहा है। उन्होंने बताया कि यहां हर वर्ष छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम है।