-भव्य भगवती जागरण के साथ श्रीराम कथा का समापन, कन्या भोज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। प्रखंड के पियर चौक स्थित ब्रह्मस्थान के प्रांगण में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का रविवार को विधिवत समापन हो गया। समापन के बाद कन्या भोज (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
समापन से एक दिन पूर्व शनिवार की रात्रि में भव्य भगवती जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें समस्तीपुर के पुसा से आए “जय माता दी जागरण ग्रुप” के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक व उद्घोषक नंदू भाई ने गणेश वंदना से की और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

गायक सुधांशु राज, गायिका खुशबू राग और माला भारती ने हिंदी, भोजपुरी व मैथिली भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं झांकी कलाकार मुकेश और श्रेया की टीम ने भावपूर्ण झांकी और नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
संगीतज्ञ कलाकार नागेंद्र, राजेश, दयालु और रजनीश ने अपनी बेहतरीन संगत से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। आयोजन की सफलता में शुभम चौधरी, मुकेश कुमार, निक्कू, अभिषेक, पप्पू ठाकुर, चंदन पासवान, प्रिंस कुमार, संजय पासवान और उमेश कुमार समेत कई लोगों की अहम भूमिका रही।











