वैशाली :FCI गोदाम से कालाबाजारी के लिये निकला खाद्यान धराया
वैशाली / सुधांशु।
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमराज ब्लॉक चौक के निकट स्थित एफसीआई के गोदाम से कालाबाजारी में बेचे जा रहे खाद्यान को जप्त किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गोरौल आपूर्ति कार्यालय के मेल से ठेला पर लादकर गेंहू चावल कालाबाजारियों के हाथों बेचा जा रहा था। कई ठेला खाद्यान्न पहले ही गोदाम से निकाल कर ले जाया गया था। इतने में गोरौल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि हमलोग गस्ती कर रहे थे. इसी दौरान देखा कि ठेला पर लगभग 20 बोरा खाद्यान लोड कर ले जा रहा है।

पुलिस को देखकर ठेला चालक ठेला छोड़कर भाग गया।पुलिस ने जप्त खाद्यान्न को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को हवाले कर दिया। एम ओ ने देर शाम तक एफ आर दर्ज नहीं करायी थी। क्षेत्र मे इसको लेकर एम ओ पर तरह तरह की चर्चाये हो रही है। थानध्यक्ष ने खड्यान बरामद होने की पुष्टि की है
आपूर्ति पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताई की मामले की छानबीन किया जा रहा है।. इससे अधिक हम कुछ नही बता सकते है।












