Advertisement

वैशाली: 5वीं सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

-पांचवी सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धांलुओं की लगी रही भीड़

 

वैशाली / सुधांशु।

पुरुषोत्तम मास के पांचवी सोमवारी को लेकर जिले के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के नारे गूंज रहे है सोमवारी को लेकर भगवान शिव की आराधना के लिए शिवालयों में खासकर महिला भक्तों की भीड़ रही। वैशाली के चौमुखी माहादेव मंदिर सहित आस-पास के क्षेत्रो में स्थित शिवालयो में भक्तो ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।

शिवालयों में दिन भर भक्तों का तांता लगी रही। महिलाओं द्वारा उपवास रखकर सोमवारी का व्रत किया गया। इस महीने में शिव की अराधना का विशेष महत्व है। शिव को प्रसन्न करने एवं मन की मुराद पूरी करने के लिए भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है। सोमवारी के दिन शिवालयो को आकर्षक रुप से सजाया गया है। वही भक्तगण द्वारा भगवान शिव शम्भू को बेलपत्र, फूल, फल ,धतूरा, श्रीफल चढ़ाया गया। मंदिरों में दिन भर शिव मंदिरो में श्रद्धालुओ का आना जाना लगी रही।