चंपारण की खबर::
-पिछले पांच चरण के मतदान में विपक्ष का सुपरा साफ हो चुका है : मंत्री
– कहा, विपक्ष वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के पोषक हैं
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण लोकसभा के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन सिंह के पक्ष में विभिन्न जगहों पर चुनाव प्रचार करते हुए बिहार भाजपा के वरीय नेता बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के पास ना तो नियत है, ना नीति है और ना ही नियति है।
श्री कुमार ने कहा कि विपक्ष वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के पोषक हैं। वही विपक्ष आतंकवाद का भी संरक्षक रहे हैं। देश की जनता आज मोदी जी के किए गए कार्यों, लाभकारी योजनाओं, सशक्त भारत, आर्थिक रूप से मजबूत भारत को ध्यान में रख कर के मतदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच चरण के मतदान में विपक्ष का सुपरा साफ हो चुका है।हम पूर्ण बहुमत से अधिक सीटों की ओर बढ़ रहे हैं। विपक्ष अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। विपक्ष हिंदुओं को, सनातनी को अपमानित कर एक खास वर्ग खासकर मुसलमानों को तुष्टिकरण कर वोट की राजनीति कर रही है।वहीं मोदी सरकार की कोई भी योजना का लाभ बिना जाति, बिना धर्म, बिना संप्रदाय और पक्षपात के लोगों को दिया जा रहा है। मोदी सरकार के आंकड़ों को गिनाते हुए उन्होंने कहा देश में 12 लाख लोगों को नौकरी की नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। वहीं अभी तक दो करोड़ लोगों को रोजगार भी मिल चुका है। सभा को राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रोशन चंद्रवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव पूजन राम चंद्रवंशी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी संबोधित किया।

मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र के स्थल फुटपाथ दुकानदार संघ मोती झील मोतिहारी, पिपरा विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड मेहसी नगर पंचायत मदारी चक वार्ड नंबर 14 में रवि शंकर साहू, विनय सिंह, अजीत ठाकुर, विशाल सिंह, संतोष ठाकुर, श्याम किशोर सिंह, संजय चंद्रवंशी सहित हजारों मतदाता कार्यक्रम में उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।












