Advertisement

लालू जी जाति की राजनीति नहीं वो परिवार की राजनीति कर रहे : प्रशांत किशोर

-लालू जी जाति की राजनीति नहीं वो परिवार की राजनीति कर रहे : प्रशांत किशोर

सम्वाददाता। पटना।

प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में लोग कहते हैं कि नेता हमको ठगते हैं और यहां नेता जाति की राजनीती कर रहे हैं। आप सब जनप्रीतिनिधि हैं और आप भी यही मनाते हैं कि सब नेता जाति की राजनीति करते हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि बिहार में कोई भी नेता जाति कि राजनीति नहीं करता है।

जब मैं ये बात कहता हूँ तो लोग मुझ से कहते है की लालू जी को दिखिए वो तो जाति की राजनीति करते हुए MY समीकरण बनाया है। इस बात का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू जी जाति की राजनीति नहीं कर रहे हैं। अगर लालू जी जात का राजनीति करते तो ये कहते कि यादव समाज का कोई काबिल लड़का बिहार का मुख्यमंत्री होगा और सब यादव समाज को लालटेन पर वोट देकर इसको जीताना है। लेकिन लालू जी ये नहीं कह रहे है, वो कह रहे हैं कि हमारा लड़का बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा और जब यादव समाज उसको वोट दीजिए। फिर ये जाति की राजनीति कहां से हुई, ये तो परिवार की राजनीति है, ये स्वार्थ की और अपने बेटे की राजनीति है।