चंपारण की खबर::
-रामलला आए, सनातन को और मजबूत करने के लिए हो धर्म शिक्षा व्यवस्था : आचार्य मुरारी जी
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
देश में आज रामलला के आगमन की खुशी यहां भी खुब देखी गई। रामभक्त पूरे जोश में दिखे और शहर में शोभायात्रा निकाली। शहर का हर मंदिर सज-धजकर सुबह से तैयार रहा। कहीं सुन्दर काण्ड पाठ, कहीं हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग बाण पाठ तो कहीं रामायण पाठ का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इस दौरान मोतिहारी के प्रसिद्ध नरसिंह बाबा हनुमान मंदिर परिसर में अयोध्या में हो रहे श्रीराम की प्रतिमा का प्रसारण लोगों की उत्साह और उमंग को बढ़ावा देता रहा।

इस दौरान यहां कई शंत और आचार्य सह नरसिंह बाबा के प्रपौत्र सह मंदिर के महंत विद्वान आचार्य मुरारी शरण पांडेय ने कहा कि सनातन तभी मजबूत होगी जब प्राचीन गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था फिर से पुनर्जीवित की जाएगी। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देश के सभी मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि देश के सभी राज्यों में पुरानी गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था लागू करें। बताया कि वह शिक्षा व्यवस्था रोजगारोन्मुखी था। लेकिन आज की शिक्षा व्यवस्था ने लोगों को निकम्मा बना दिया है।














