Advertisement

राबड़ी देवी के बाद अब लालू यादव और मीसा भारती से भी पूछताछ करेगी CBI, CM नीतीश ने की तेजस्वी से बात

-राबड़ी देवी के बाद अब लालू यादव और मीसा भारती से भी पूछताछ करेगी CBI, CM नीतीश ने की तेजस्वी से बात

सम्वाददाता।पटना।

जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सोमवार को सीबीआई (CBI) की टीम राबड़ी देवी से पूछताछ करने उनके 10 सर्कुलर रोड आवास पहुंची है. बताया जा रहा है कि सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम राबड़ी देवी से लगातार पूछताछ कर रही है. वहीं इस वक्त एक और बड़ी खबर आ रही है कि पूछताछ का यह सिलसिला यहीं नहीं थमने वाला है. यानि कि राबड़ी देवी के बाद सीबीआई कि टीम लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करने पहुंचेगी. सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम मंगलवार को लालू प्रसाद यादव से पूछताछ कर सकती है.


वहीं लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बड़ी बेटी मीसा भारती से भी कल पूछताछ की जा सकती है. CBI की टीम जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आज सुबह पूर्व सीएम राबड़ी देवी घर पहुंची, जहां सीबीआई के अधिकारी राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम तीन से चार वाहनों में सवार होकर सीधे राबड़ी आवास के अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आवास में मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों से जानकारी ली. फिर राबड़ी देवी को लेकर जानकारी मांगी.