मौसम: बिहार के 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिनों तक दिखेगा चक्रवात का महाअसर
संवाददाता। पटना।
बिहार में आज भयंकर बारिश का पूर्वानुमान है. पटना मौसम विभाग की मानें तो पूरे बिहार में तूफानी बारिश होगी. पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक 100 फीसदी तक बारिश का अनुमान है. अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी तो वहीं तीसरे दिन चक्रवात का असर थोड़ा कम रहेगा लेकिन तीसरे दिन भी ज्यादातर इलाकों में जोरदार बारिश होगी.
मौसम विभाग के पैटर्न पर नजर डालें तो पहले दिन यानी आज रात से कल सुबह तक किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण (यलो अलर्ट), पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर (ऑरेंज अलर्ट), दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान, सारण, !न्यूज़ टुडे! पटना, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में ऐसी बरसात होगी जैसा न तो सावन में हुई न ही भादों. इस बार बरसात के मौसम के आखिर में चक्रवात के कारण ऐसी स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्वी चंपारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, अरवल, बांका, मुंगेर, सहरसा, मधुबनी और दरभंगा में मेघ गर्ज और तेज बारिश की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को ठनका से बचने के लिए खुले में न जाने की सलाह दी गई है.











