Advertisement

मुजफ्फरपुर: हत्था थाना में शांति-सुरक्षा-पर्व-चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

-शांति-सुरक्षा-पर्व-चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

-दिए गए कई निर्देश
-अन्यथा की स्थिति में कार्यवाई की चेतावनी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

हत्था थाना में सोमवार को चैत्र रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति सुरक्षा के बीच पर्व मनाने की अपील की गई। बांद्रा सीओ अंकुर राय एवं हत्था थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि शांति समिति की बैठक के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने को लेकर लोगों से अपील की गई।सरकार एवं वरीय अधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराया गया।

वहीं किसी भी उपद्रव तथा अशांति की स्थिति में त्वरित सूचना के निर्देश दिए गए। वहीं चैत्र नवरात्र एवं चैत्र छठ पूजा को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। अमर्यादित संदेश तथा अश्लील हरकत,प्रदर्शन, साउंड सिस्टम के प्रयोग आदि की स्थिति में सूचना के साथ त्वरित कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।चुनाव को लेकर भी क्षेत्र में शांति-सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्यवाई होगी।