-दीक्षांत समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित
-सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
-जागरूकता के भी कई कार्यक्रम आयोजित
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के हत्था हाई स्कूल सह उत्क्रमित इंटरस्तरीय कॉलेज में मंगलवार को दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राय ने बताया कि नवमी, 10वीं 11वीं एवं 12वीं के कक्षा में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह पर लघु नाटक का मंचन किया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद बघला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर कामेश्वर राय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमार राय कर रहे थे,जबकि संचालन शिक्षक अरविंद कुमार ने की। इस दौरान डॉ. राज किरण, सहदेव कामत, रौशन कुमार, अरविंद,उर्वशी सिंह, दीपलाल, गौरव, देवेश, संध्या सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।












