-विधायक ने सिमरा एवं पटसारा में किया योजनाओं का उद्घाटन
दीपक।बन्दरा/मुुुजफ्फरपुर।
विधायक निरंजन राय ने बंदरा प्रखंड के पटसारा में विधायक निधि से करीब 6 लाख की राशि से निर्मित सड़क एवं 29 लाख की लागत से सीमरा हाईस्कूल में सर्व शिक्षा अभियान योजना से निर्मित दो वर्ग कक्ष एवं एक पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया ।इसके अतिरिक्त विधायक ने विभिन्न हाई स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन कमिटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

इस दौरान ने कहा कि वे जरूरत एवं प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में विकास कार्यों को करा रहे हैं।क्षेत्र विकास को लेकर वे लगातार तत्पर हैं। इस दौरान राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी , विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद कुशवाहा,दीलीप चौधरी , उमेश कुशवाहा , अशोक यादव , सचिन्द्र महतो,शत्रुध्न राय , मो. सज्जाद आदि थे।












