-रेस्तरां से महिला कर्मी को वापस लाने को लेकर हंगामा
संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
अहियापुर थाना क्षेत्र के एक निजी रेस्तरां में महिला कर्मी को घर ले जाने को लेकर उनके परिजन पहुंच गये. महिला घर नहीं जाना चाहती थी. इसी बात को लेकर परिजनों और महिला के बीच विवाद शुरू हो गया. दोनों ओर से बहस के बाद हंगामा होने लगा. काफी देर तक जब दोनों में सुलह नहीं हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है. इससे तंग आकर वह रेस्तरां में वेटर की नौकरी कर रही है. सूचना मिलने पर उसका पति उसे वापस लेे जाने आया था. वह पति के साथ नहीं जाना चाहती थी. इसी बात को लेकर घंटों रेस्तरां में हंगामा हुआ.












