Advertisement

मुजफ्फरपुर : बन्दरा में भाकपा माले के पूर्व पार्टी कमिटी सदस्य का हुआ निधन

-भाकपा माले के पूर्व पार्टी कमिटी सदस्य का हुआ निधन

बन्दरा। दीपक।

भाकपा माले के पूर्व बंदरा प्रखण्ड कमिटी सदस्य तथा सिमरा निवासी कॉमरेड हरिकिशोर चौधरी का निधन 55 वर्ष में हो गया। इनके निधन से पूरे पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई ।
भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव रामबली मेहता ने कहा कि कॉमरेड हरिकिसोर चौधरी पार्टी से 2002 से जुड़े रहे और पार्टी के सभी कामों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे । वे दलित गरीबों के राजनीतिक सामाजिक आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते थे।


नेताओ ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर 5 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनकी शव यात्रा निकालते हुए पिलखी घाट पर दाह- संस्कार किया गया । शोक श्रद्धांजलि में भाकपा माले प्रखण्ड सचिव रामबली मेहता, खेग्रामस जिला सचिव रामनंदन पासवान, जिला कमिटी सदस्य विमलेश मिश्र, प्रखण्ड कमिटी सदस्य अजीत कुमार सिंह , महेश महतो, संजय दास ,गीता देवी, चिंता कुमारी, संतोष कुमार ,रत्नेश कुमार, सत्रुधन महतो, प्रगास राम, रेणु देवी, नंदकुमार राम, रामप्रवेश राम, गौरव कुमार, गौतम कुमार , अशोक राम, अर्जुन राम आदि भी थे।