-फाइलेरिया अभियान को लेकर बैठक आयोजित
-17 दिनों तक चलेगा अभियान
-10फरवरी से चलेगा अभियान
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
दो साल से ऊपर के लोगों को 10 फरवरी से फाइलेरिया से बचाव को लेकर दवा खिलाने का अभियान चलेगा। 17 दिनों का यह अभियान चलेगा।इसको लेकर मंगलवार को बन्दरा सीएचसी में सभी विभागीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।जिसमें व्यापक रूप से कार्यक्रम चलाने की रणनीति बनाई गयी।

बैठक के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि बैठक में सभी की जिम्मेवारी तय करते हुए सहयोग एवं जागरूकता का अनुरोध किया गया।











