Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा बीआरसी में घुसकर अकाउंटेंट के साथ मारपीट की घटना,सूचना पर पुहंची पुलिस

-बन्दरा बीआरसी में घुसकर अकाउंटेंट के साथ मारपीट की घटना,सूचना पर पुहंची पुलिस,कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना क्षेत्र के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में सोमवार की दोपहर अकाउंटेंट के साथ मारपीट की घटनाक्रम होने की बात सामने आई है। जिसको लेकर ख़ौफ़ का माहौल उतपन्न हो गया।घटना की जानकारी के बाद पीयर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मामले में आवश्यक छानबीन कर वापस लौट गयी। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि कुछ हमलावरों के द्वारा मारपीट की घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। बताया गया कि एरियर भुगतान से जुड़े किसी मामले को लेकर किसी शिक्षक एवं अन्य के द्वारा मारपीट की घटना हुई है।

उन्होंने बताया कि मामले में अकाउंटेंट के द्वारा घटनाक्रम को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। लिखित शिकायत मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थिति सामान्य है। वहीं इलाके के लोगों में चर्चा है कि हथियारलैश हमलावरों द्वारा अकाउंटेंट के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मामले की पुष्टि नहीं हो सकी।