-शराब पीकर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक ।
शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में पियर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है। पीयर थाना क्षेत्र के रामपुर महिनाथ से लाल बाबू मियां को गिरफ्तार किया गया है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि दारू पीकर मारपीट करने के आरोप में पीयर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए शख्स को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया है।

















