-मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहां बरैल गांव से एक पांच वर्षीय बालक जो लापता था उसका लाश उसके घर के पास पोखर से मिला
दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा बरेल से पांच दिनों से लापता आयान मो ज़ुबैर के (5) वर्षीय पुत्र आयान मामले में उसका शव उसकी घर से 100 मीटर की दूरी पर मसजिद के पास एक पोखर से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने शव की पहचान की है। पीड़ित परिवार हत्या की आशंका जताई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बच्चे को मारकर पोखर में फेक दिया है।

सभी बिंदुओं पर जांच की बात कही है। पंचायत समिति पति विजय कुमार को मौके पर पहुंच पर पीड़ित परिवार ढांढस बंधा रहे हैं। उन्होने कहा है कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।एफएसएल कि टीम को बुलाया जा रहा है। निष्पक्ष जांच की जाएगी। थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि 5 दिनों से लापता हुआ बालक आयान का शव बरामद की गई है। सभी मामलों पर जांच कर रहे हैं। जिले से एफएसएल की टीम आ रही है। उसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा ये हत्या या क्या?












