Advertisement

मुजफ्फरपुर: चांदपुरा में अखंड संगीतमय नवाह महायज्ञ शुरू

-अखंड संगीतमय नवाह महायज्ञ शुरू

-श्रद्धालुओं की जुट रही भीड़
-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ होगा समापन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के चांदपुरा ठाकुरबाड़ी परिषर में संगीतमय अखंड नवाह महायज्ञ की शुरुआत की गई। महायज्ञ में ग्रामीण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक साल 9 दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन यहां किया जाता है। मंदिर स्थापना के पहले से ही यहां आयोजन होते रहे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के साथ यज्ञ का समापन होगा।