-मुजफ्फरपुर अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री, जताई गहरी संवेदना
मुजफ्फरपुर, 11 जून। केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर हालिया अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
केंद्रीय मंत्री सबसे पहले सरफुद्दीनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय व्यवसायी हरेराम चौधरी के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसके बाद डॉ. राजभूषण चौधरी औराई प्रखंड के रतनपुर गांव पहुंचे, जहां हाल ही में हुए अग्निकांड में मृतक शशांक कुमार के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मंत्री ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।












