Advertisement

महेशवारा में गणेश पूजा, श्रद्धा-भक्ति में डूबे श्रद्धालु

-महेशवारा में गणेश पूजा, श्रद्धा-भक्ति में डूबे श्रद्धालु

दीपक कुमार/गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र के बेनीबाद थाना अंतर्गत महेशवारा गांव में सोमवार को गणेश पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।

पूजा समिति के सदस्य अभिषेक कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्सवी माहौल बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा के माध्यम से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और समाज के लिए मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की।