-महिनाम के 65 वर्षीय बुजुर्ग कई दिनों से लापता, परिवार की बढ़ी चिंता
बेनीपुर/दरभंगा।
प्रखंड अंतर्गत महिनाम पंचायत के खभना गांव निवासी 65 वर्षीय मनोज मिश्रा पिछले कई दिनों से लापता हैं। जानकारी के अनुसार, वे 1 अक्टूबर 2025 की शाम अपने घर से निकले थे, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने बताया कि मनोज मिश्रा के लापता होने के बाद से लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है, परंतु अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिवारजन बेहद चिंतित और व्याकुल हैं।

परिवार ने स्थानीय लोगों और आम जनमानस से अपील की है कि यदि कहीं मनोज मिश्रा दिखाई दें तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें—
📞 7021004809
परिजनों का कहना है कि “आपकी एक सूचना हमारे बिखरे परिवार को फिर से जोड़ सकती है।”
#दरभंगा_समाचार #बेनीपुर #लापता_व्यक्ति #दरभंगा_खबर #MissingPerson #BiharNews












