Advertisement

मधानी महोत्सव का खर्च पारदर्शी किया गया

-मधानी महोत्सव का खर्च पारदर्शी किया गया

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

पांच दिवसीय मधानी महोत्सव का खर्च मंगलवार को मेयर रीना कुमारी साह की उपस्थिति में प्रशासकीय अधिकृत राम वावू साह खर्च का पारदर्शी हिसाब सार्वजनिक किया। 5मार्च से शुरू हुए महोत्सव में कुल खर्च 73लाख हुआ हैं।इस मधानी महोत्सव में वालीवुड के सुपर स्टार गोविंदा, नेपाली सुपर स्टार पल साह,सुपर स्टार नायिका नीलम गिरि, अन्तर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट , भोजपुरी फिल्म के लेखक, निर्देशक तथा गायक विधायक विनय विहारी सहित नेपाल के दर्जनों गायक, कलाकार, पहलवान ने भाग लिया।

मधानी महोत्सव का यज्ञ, पूजा देवघर के मूल पुजारी तथा संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्यो द्वारा किया गया।पांच दिवसीय मधानी महोत्सव में शिव बारात, विभिन्न शिवमंडली द्वारा शिव लीला प्रस्तुत किया गया। मधानी महोत्सव की पूजा में मधेश प्रदेश के सभापति राम चंद्र मंडल भी भाग लेकर मधानी महोत्सव को गरिमा बढ़ाए थे।