-मणिपुर के लिए रवाना हुईं DCW चीफ स्वाति मालीवाल, सीएम एन बीरेन सिंह से करेंगी मुलाकात
नई दिल्ली।संवाददाता।
मणिपुर में करीब तीन महीने से हिंसा का दौर जारी है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मणिपुर सरकार से वहां आने के लिए अनुमति मांगी थी।
इस पर राज्य सरकार ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि, स्वाति मालीवाल मणिपुर के लिए निकल चुकी हैं। उन्होंने सीएम एन बिरेन सिंह से मिलने का समय मांगा है।
स्वाति मालीवाल को मणिपुर आने की नहीं मिली इजाजत
इससे पहले DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा उन्होंने मणिपुर सरकार को पत्र लिखा है कि वह राज्य का दौरा करना चाहती है और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हैं।
इसके जवाब में मणिपुर.सरकार से उन्हें एक पत्र मिला है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘अगर इन राज्यों से ऐसे मामले आएंगे तो मैं राजस्थान और पश्चिम बंगाल का भी दौरा करूंगी। मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में और यह सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर का दौरा कर रही हूं कि वहां के लोगों को मदद मिले। मैं मणिपुर सरकार को आश्वस्त करती हूं कि मैं वहां कोई समस्या पैदा करने नहीं जा रहा हूं।’
इधर, मणिपुर सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। सरकार ने कहा कि लोगों को वायरल वीडियो के बारे में सूचित करने के लिए एक ‘अफवाह-मुक्त’ हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।










