-प्रतिभा सम्मान समारोह
संवाददाता। भागलपुर।
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में राकेश सलारपुरिया स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। दाता प्रतिनिधि एवं संरक्षक लक्ष्मी नारायण डोकनिया, प्रोफेसर दिलीप कुमार अग्रवाल,कुलपति प्रोफेसर पवन पोद्दार , प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ,अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण सिंह, सुप्रसिद्ध चिकित्सा डॉ चंद्रशेखर शाह, डॉ निधि कुमारी, सचिव उपेंद्र रजक ,अशोक भिवानी वाला, अभिषेक जैन, अश्विनी खटोर, प्रोफेसर मधुसूदन झा एवं विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विदित हो कि राकेश सलारपुरिया ट्रस्ट के द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी विद्यालय के कुल 30 छात्रों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने 75% से 96% तक अंक प्राप्त किया था । इस अवसर पर अशोक भिवानी वाला ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों का उत्साहवर्धन हेतु प्रतिभा का सम्मान आवश्यक होता है। संस्कृति एवं संस्कार की रक्षा करते हुए छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करना आज आवश्यक है। छात्र रुचि के अनुसार विषयों का चयन करें। प्रोफेसर दिलीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि छात्रों में परस्पर सहयोग तथा सकारात्मक सोच एवं कठिन परिश्रम का भाव विकसित आवश्यक है। डॉ निधि कुमारी ने कहा कि जीवन में लक्ष्य का निर्धारण करना आवश्यक होता है।

रुचि के अनुसार विषय का चयन करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करें। प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि शिक्षा, ज्ञान, विचार व्यवहार में परिवर्तन करना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। जीवन में शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी आवश्यक है। छात्रों के ऊपर माता-पिता के अतिरिक्त समाज का भी कर्ज होता है। डॉक्टर चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों के द्वारा ही समाज एवं देश का कल्याण संभव है। डॉक्टर इंजीनियर बनना तो आसान है परंतु चरित्रवान, नैतिक एवं कर्तव्य निष्ठ बालक बनना आज कठिन होते जा रहा है। विनोद कुमार ने कहा कि कठिन परिश्रम धैर्य एवं लगन का परिणाम ही हमें सफलता के मार्ग को प्रशस्त करता है। लक्ष्मी नारायण डोकानिया ने कहा कि छात्रों के मन में परोपकार का भाव विकसित होना आवश्यक है। डॉक्टर चंद्रशेखर शाह ने कहा कि छात्रों के लिए अच्छी संगति ,जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं बड़ों के प्रति सम्मान का भाव विकसित होना आवश्यक है। मंच संचालन डॉक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, पुष्कर झा, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शानतनु कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा एवं सभी आचार्य बंधु उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्र रजक के द्वारा किया गया।












