Advertisement

बिहार सचिवालय सेवा संघ के ‘समागम’ को लेकर तैयारी जोर-शोर से

-बिहार सचिवालय सेवा संघ के ‘समागम’ को लेकर तैयारी जोर-शोर से

सम्वाददाता। पटना।

बिहार सचिवालय सेवा संघ के द्वारा इस महीने वार्षिक समागम सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष तौर पर सादर आमंत्रित किया गया है. इसके अलावे डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. साथ ही कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर आमंत्रित किया गया है.


सितंबर महीने में प्रस्तावित समागम सह अभिनंदन समारोह में बिहार सचिवालय सेवा संघ की त्रैमासिक पत्रिका का भी लोकार्पण किया जाएगा. पत्रिका के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधान परिषद सभापति, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का शुभकामना संदेश भी मिल चुका है. बिहार सचिवालय सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अवकाश की तिथि 23, 24 या 30 सितंबर को या फिर अपनी सुविधा अनुसार कोई भी तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया है. संघ के सदस्य कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं. बिहार सचिवालय सेवा संघ के महासचिव प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी सदस्य जुटे हैं.