बिहार विधानसभा उपचुनाव: जन सुराज को मिला ‘स्कूल का बस्ता’ चुनाव चिन्ह, चारों प्रत्याशी इसी चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव
पटना। बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी को चुनाव आयोग ने ‘स्कूल का बस्ता’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

इस चिन्ह पर पार्टी के सभी चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। जन सुराज के प्रत्याशियों में किरण सिंह (तरारी), मोहम्मद अमजद (बेलागंज), जितेंद्र पासवान (इमामगंज) और सुशील सिंह कुशवाहा (रामगढ़) शामिल हैं। पार्टी ने ‘स्कूल का बस्ता’ चिन्ह को अपनी विचारधारा का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह चुनाव चिन्ह शिक्षा और जागरूकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।












