Advertisement

बिहार में विकास अब सिर्फ सपना नहीं, ज़मीन पर उतरता हुआ हकीकत है : मंत्री

-बिहार में विकास अब सिर्फ सपना नहीं, ज़मीन पर उतरता हुआ हकीकत है : मंत्री

-सामुदायिक भवन सह निगम पार्षद भवन का किया उद्घाटन

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

आज सांसद क्षेत्र विकास निधि से बेलबनवा, मछुआ टोली में निर्मित सामुदायिक भवन सह निगम पार्षद भवन का उद्घाटन बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जीवेश मिश्रा ने किया।
मंत्री श्री मिश्र ने कहा कि बिहार में विकास अब सिर्फ सपना नहीं, ज़मीन पर उतरता हुआ हकीकत है। आज आधरभूत संरचना निर्माण, पार्क, पल-पुलिया, सड़क एवं ड्रेनेज निर्माण के साथ पब्लिक यूटिलिटी के कार्य द्रुत गति से हो रहे हैं। बिहार की एनडीए सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के नये कृतिमान गढ़े हैं।


मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि यह बढ़ता और बनता मोतिहारी है। बिहार की एनडीए सरकार ने बिहार के विकास को जो गति और आयाम दिया है। इससे बिहार की एक सकारात्मक वैश्विक छवि बनी है।
उक्त अवसर पर उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्वेता भारती, निगम पार्षद संजू निषाद, अब्दुल कलाम, आजम रशीद, शकील अहमद, प्रभात कुमार, अंकित सिंह, संतोष कुमार, मोजाहिद आलम, राजेश राम, सुनील कुमार, एहतेशामुल हक, संतोष कुमार सिंह, धीरज जायसवाल, सचिन्द्र कुशवाहा, संटू कुमार, सत्य प्रकाश कुमार, मो० मजीद, भोला दास, राय रोहित शर्मा, हरेंद्र कुमार, मुकुल वर्मा, राजेश कुमार, रोचक झा, राकेश सिंह, रामप्रवेश राम, उत्तम दास, अंकित गुप्ता, चेतन कुमार, शंभू कुमार, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।