Advertisement

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

-बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।

बराटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर वार्ड संख्या 10 निवासी मदन भगत के पुत्र विवेक कुमार (26 वर्ष) की सोमवार को बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, विवेक अपने घर की सजावट के लिए झालर बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बराटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके निधन से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पोल पर लगी तारें अव्यवस्थित और ढीली थीं, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। लोगों ने विभाग से लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।

#बिजलीहादसा #राजापाकरसमाचार #हाजीपुर #दुःखदघटना #VaishaliNews