Advertisement

बागमती के बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

-बागमती के बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के कमरथु गांव में मंगलवार सुबह बागमती नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार मल्लिक (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार मल्लिक किसी कार्य से घर के पास बाढ़ के पानी वाले इलाके में गए थे, तभी गहराई का अंदाजा न होने से वे डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे से पूरे स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

#मुजफ्फरपुर #गायघाट #बागमतीबाढ़ #दुर्घटना #FloodIncident #बिहारसमाचार