-बागमती का जलस्तर बढ़ा,मुन्नी घाट पर बना डायवर्सन बहा
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मुन्नी-बैंगरी एवं हत्था पंचायत के निचले इलाकों में नदी का पानी खेत-खलिहानों तक फैलने लगा है। पुरानी बागमती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

बताया गया कि मुन्नी गांव में निर्माणाधीन पुल के बगल में बनी डायवर्सन बह जाने से लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। हत्था पंचायत क्षेत्र सहित आस-पास की कई पंचायतों के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। इसके कारण वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है।
पुल निर्माण कार्य के देरी से भी लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने की मांग की है, ताकि आवागमन बहाल हो सके और जलभराव की समस्या से राहत मिले।
#मुजफ्फरपुर #बन्दरा #बागमतीबाढ़ #हत्था_पंचायत #मुन्नीबैंगरी #जलस्तर_वृद्धि #ग्रामीण_परेशान












