-बांग्लादेशी तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार
-16 से अधिक घायल
रोहतास: जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बांग्लादेशी तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर खुरमाबाद के पास हुई। हादसे में 16 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।
घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर चंचल राज पासवान ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

कोलकाता से वृंदावन जा रही थी बस:
हादसे का शिकार हुई बस कोलकाता से वृंदावन जा रही थी। सभी यात्री बांग्लादेश के चटगांव निवासी हैं और तीर्थयात्रा के लिए भारत आए थे। दुर्घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य जारी है।
#रोहतास_हादसा #बस_दुर्घटना #बांग्लादेशी_तीर्थयात्री #NH2 #पुलिस_जांच












