Advertisement

स्पॉट : बम-बम भोले के जयकारों के बीच सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

-बम-बम भोले के जयकारों के बीच सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।

सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रखंड के मतलूपुर में स्थित अतिप्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में अहले सुबह से ही गंगाजल बोझकर पहुंचने वाले शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। पैदल, डाक बम, बाइक बम समेत विभिन्न तरह के शिव भक्तों का आना आज सुबह से ही शुरू हो गया।

मंदिर परिसर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमरती रही। मेला स्थल भी देर शाम तक शिवभक्तों से गुलजार रहा। उधर,प्रखण्ड के शिवशक्ति धाम बरियारपुर -मोहनपुर में बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव के दरबार में भी जलाभिषेक के लिए कावरियों की भीड़ उमड़ती रही। कावरियों की सुरक्षा व्यवस्था, जलाभिषेक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों की तैनाती रही।

शिवशक्तिधाम में धर्मादा कमिटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया की पहलेजा घाट से जल बोझ कर हजारों की संख्या में कावरियां पैदल, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन से बाबा के दरबार में पहुंच कर जलाभिषेक करते रहे। दूसरी एवं तीसरी सोमवारी को यहां कावरियों की संख्या अत्यधिक होती है। मौके पर उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, नारायण गिरी, रमेश ठाकुर, हरिओम झा, राघवेंद्र ठाकुर, कुंदन झा, संजीव ठाकुर, मुनचुन ठाकुर, मुकेश सिंह, मंटून ठाकुर, मंदिर के पुजारी रवींद्र गिरी,वरुण गिरी आदि मौजूद थे।