Advertisement

बन्दरा में एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह ने संजीत पांडेय को बनाया विधान परिषद प्रतिनिधि

-बन्दरा में एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह ने संजीत पांडेय को बनाया विधान परिषद प्रतिनिधि

मुजफ्फरपुर/बन्दरा | दीपक तिवारी।
बिहार विधान परिषद सदस्य एवं मानवाधिकार समिति, बिहार पटना के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने बन्दरा प्रखंड-अंचल में अपने विधान परिषद प्रतिनिधि के रूप में पटसारा पंचायत के सखौरा ग्राम निवासी संजीत कुमार पांडेय को मनोनीत किया है। इस संबंध में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आधिकारिक पत्र जारी किया है।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि संजीत कुमार पांडेय, ग्राम-सखौरा, पोस्ट-पटसारा, थाना-हत्था, जिला-मुजफ्फरपुर को उक्त प्रखंड एवं अंचल में उनका प्रतिनिधि नियुक्त किया जाता है। वे उन सभी बैठकों और कार्यक्रमों में, जहां एमएलसी की उपस्थिति अपेक्षित होगी, उनकी अनुपस्थिति में प्रतिनिधित्व करेंगे।


इस पत्र की प्रतिलिपि बन्दरा अंचलाधिकारी (सीओ), पियर थाना, हत्था थाना, पीएचसी प्रभारी, आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
संजीत कुमार पांडेय के मनोनयन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। गायघाट विधायक कोमल सिंह, बन्दरा पूर्वी जिला पार्षद फणिश कुमार चुन्नू, बन्दरा पश्चिमी जिला पार्षद मुकेश कुमार ओझा, जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अभिनाश कुमार सिंह उर्फ डीएम, चंदन भूमिहार, दीपक कुमार समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।