Advertisement

बन्दरा : भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया

-भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया

बन्दरा। दीपक।

लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान के तहत आज बंदरा प्रखंड के सिमरा में भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया।सभा की शुरुआत भगत सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित कर और श्रद्धांजलि देकर किया गया। सभा की अध्यक्षता छात्र नेता अजीत कुमार सिंह एवं संचालन कमलेश कुमार निराला ने किया सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता अजीत कुमार सिंह ने कहा कि देश के करोड़ों नौजवानों को बेरोजगारी, निजीकरण और महंगी शिक्षा के जरिये करोड़ों नौजवानों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है ।

भकपा माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा की अल्पसंख्यकों के खिलाफ उन्माद पैदा करने, भाषा और प्रांत के आधार पर भेद पैदा करने, निजीकरण और गरीबों पर बुलडोजर चलाने, विपक्ष के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, किसानों व मजदूरों की दशा के खिलाफ लड़कर ही भगत सिंह के सपनों का भारत बनाया जा सकता है।सामाजिक कार्यकर्ता विष्णुदेव सिंह ने कहा कि करोड़ों मजदूरों, असंगठित कामगारों, स्कीम वर्करों, किसानों के संघर्षों के साथ ही देश में चल रहे तमाम जनवादी संघर्षों के साथ एकजुटता कायम करके ही देश को बचाया जा सकता है।
सभा में भाकपा माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता , संजय कुमार दास, महेश महतो ,अजीत कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णुदेव सिंह,कमलेश कुमार निराला, गीता देवी, चंद्रकला देवी ,सुरेश भंडारी, प्रगास राम, सुकुल महतो, मो ० इसराइल, रसीदा खातून, इंदू देवी, रौशन कुमार, शकुंतला देवी, रेणु देवी, आदि लोग ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।