-दुर्गा सप्तशती के श्लोकों से क्षेत्र का चप्पा-चप्पा गुंजायमान
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।
आश्विन नवरात्रि के पंचम दिन गुरुवार को माता के पंचम स्वरूप स्कंद माता की पूजा अर्चना पूरे श्रद्धा एवं भक्ति मय माहौल के बीच क्षेत्र में की गई। पूजा पंडालों में पूर्णतः भक्ति मय माहौल बना हुआ है। पूजा पंडाल से दुर्गा सप्तशती के श्लोक सुबह-शाम गूंज रहे हैं। जिससे क्षेत्र का चप्पा-चप्पा गुंजायमान है।

क्षेत्र में पूर्णतः भक्ति मय माहौल बना हुआ है। प्रखण्ड में हत्था ओपी क्षेत्र के सकरी मन महादेव स्थान,काली स्थान, हत्था चौक,लोहरखा, मुन्नी घाट,केवट्सा चौक,पटसारा, रतवारा,तेपरी,मतलूपुर आदि गांवों में दुर्गा पूजा की जा रही है। इसी तरीके से पीयर थाना क्षेत्र के पीरापुर, रामपुरदयाल, सिमरा,बड़गांव, बरियारपुर, घोषरामा,बन्दरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का स्थापना किया गया है।जहां मेला भी आयोजित किये गए हैं।कई स्थलों पर शुक्रवार की संध्या बेल्ब निमंत्रण को लेकर शोभायात्रा भी निकलेगी।














